BY : Pranjal Yadav

भारत और न्यूजीलैंड के अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जा रहा है। इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह दोनों टीमों का लीग स्टेज का आखिरी मैच है। भारत ने अब तक दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-बी में टॉप पर जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड के दोनों मैच बेनतीजा रहे हैं और टीम 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।
इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी आज सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनके नाम अभी 1047 रन दर्ज हैं, जबकि सरफराज खान के 1080 रन हैं। ऐसे में वैभव को सरफराज से आगे निकलने के लिए सिर्फ 33 रन की जरूरत है। इतना ही नहीं, अगर वे इस मुकाबले में 102 रन बना लेते हैं तो शुभमन गिल के 1149 यूथ वनडे रनों का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
भारत- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल..

न्यूजीलैंड – टॉम जोन्स (कप्तान), आर्यन मान, ह्यूगो बोग, स्नेहित रेड्डी, मार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क।

💐💐ऐसी खबरों के लिए जुड़े रहे छत्तीसगढ़ टाइम के साथ💐💐
🙏🙏🙏🙏🙏🙏