
नए साल के पहले ही दिन दुर्ग पुलिस में 7 थाना प्रभारियों के थाना बदल गए। देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी।

इस ट्रांसफर सूची में जिले में पदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पदस्थ कुल 11 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है।
