महापौर चुनाव से पहले घमासान! दिल्ली दौरे पर नेता को डांट..आगमी चुनाव पर कट सकती है टिकट..

Share Now

भिलाई: चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी अंदरूनी खबर।आने वाले कुछ दिनों में भिलाई नगर निगम के पार्षद चुनाव होने हैं,जिसमें महापौर पद का चुनाव भी शामिल रहेगा।इस बार महापौर की रेस में पांच बड़े नाम सामने आ रहे हैं—ऋचा सेन, महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, पुरुषोत्तम देवांगन और खुद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन।

लेकिन इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है…बताया जा रहा है कि एक जनप्रतिनिधि को आला कमान से सख्त फटकार लगाई गई है।कारण ये बताया जा रहा है कि वह नेता अपने परिवार के लिए टिकट मांगने बार-बार दिल्ली का दौरा कर रहा था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में बैठे आला कमान ने इस पर नाराजगी जताई और साफ संदेश दे दिया।

सूत्रों की मानें तो अब उस नेता की छवि पर असर पड़ा है…और आने वाले समय में उसका टिकट भी कट सकता है।

अब देखना होगा कि भिलाई नगर निगम चुनाव में आखिर किसे टिकट मिलता है और किसकी सियासी पारी पर ब्रेक लगता है।


Share Now