नालंदा पार्ट-2 पर कांग्रेस ने सरकार से पूछे 10 सवाल: पहले से जगह तय थी, तो निर्माण क्यों नहीं कराया; साव-मूणत से मांगा जवाब …….

Share Now

BY : PRANJAL YADAV

Advertisement

  Chhattisgarh Time news: रायपुर में नालंदा परिसर पार्ट-2 के निर्माण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार से 10 सवाल पूछे हैं। कांग्रेस नेता श्रीकुमार मेनन ने कहा कि नालंदा पार्ट-2 का भूमि पूजन करने से पहले सरकार, पूर्व सरकार और क्षेत्रीय विधायक को रायपुर की जनता के सामने कई सवालों के जवाब देने चाहिए

Advertisement



मेनन ने आरोप लगाया कि पिछले 3-4 सालों से स्मार्ट सिटी के तहत बने यूथ हब को नियम के खिलाफ बताकर जनता को गुमराह किया गया। जबकि विधानसभा में नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के जवाब में साफ हो चुका है कि यूथ हब नियमों के अनुसार बना था। इसके बावजूद इसे अवैध बताकर तोड़ा गया, जो जनता के साथ धोखा है।



कांग्रेस का कहना है कि 7-8 करोड़ रुपए की लागत से बने यूथ हब को तोड़ने से 300 से 400 लोगों का रोजगार छिन गया। श्रीकुमार मेनन ने सवाल उठाया कि क्या मंत्री अरुण साव या विधायक राजेश मूणत इन लोगों को दोबारा रोजगार दिलाएंगे? साथ ही यह भी पूछा कि क्या किसी जनप्रतिनिधि ने तोड़ी गई दुकानों वाले लोगों की वर्तमान स्थिति जानने की कोशिश की?

Advertisement

कांग्रेस बोली- खर्च की भरपाई कौन करेगा?

कांग्रेस ने पूछा कि यूथ हब पर खर्च की गई करोड़ों रुपए की राशि की भरपाई कौन करेगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारी, तत्कालीन सांसद सुनील सोनी, तत्कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल, या कोई और? मेनन ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसों से बने निर्माण को तोड़ने की अनुमति देना भी गंभीर मामला है।

नालंदा पार्ट-2 के स्थान पर सवाल

कांग्रेस ने नालंदा पार्ट-2 के निर्माण स्थल को लेकर भी सवाल उठाए। कहा गया कि जब नालंदा पार्ट-1 के पास पहले से खाली और तय स्थान मौजूद था, तो वहां निर्माण क्यों नहीं कराया गया? जीई रोड के किनारे निर्माण से ट्रैफिक और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को न्योता क्यों दिया जा रहा है?

खुली बहस की चुनौती

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि अरुण साव और राजेश मूणत में नैतिक साहस है, तो वे इन सभी मुद्दों पर रायपुर की जनता और मीडिया के सामने सार्वजनिक बहस के लिए आएं। श्रीकुमार मेनन ने कहा कि सच सामने आएगा और जनता तय करेगी कि झूठ किसने फैलाया।

Advertisement

💐💐 ऐसी खबर के लिए जुड़े रहे हैं छत्तीसगढ़ टाइम के साथ💐💐

                🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *