13 साल की सेवा के बाद नहीं जाएगी नौकरी, बिलासपुर हाई कोर्ट ने रेलवे के फैसले को पलटा, कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत…

Share Now

BY : PRANJAL YADAV

Advertisement

Chhattisgarh Time news: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में कार्यरत दर्जनों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया है कि चयन समिति द्वारा की गई तकनीकी खामियों का खामियाजा उन निर्दोष कर्मचारियों को नहीं भुगतना पड़ेगा, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में कार्यरत दर्जनों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया है कि चयन समिति द्वारा की गई तकनीकी खामियों का खामियाजा उन निर्दोष कर्मचारियों को नहीं भुगतना पड़ेगा, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisement

रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2012 में सीनियर पाथवे सुपरवाइजर के 17 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसके बाद 2013 में चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्तियां दी गईं। हालांकि, चयन के मानदंडों और अतिरिक्त अंकों को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जो पहले केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण पहुंचा। कैट के आदेश के बाद 2016 में जब रेलवे ने संशोधित चयन सूची जारी की, तो 2013 से काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों के नाम बाहर कर दिए गए।

Advertisement

कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

नौकरी से बाहर किए जाने के खतरे को देखते हुए प्रभावित कर्मचारियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता कर्मचारी 13 वर्षों से निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं और इतने लंबे समय के बाद उन्हें हटाना न केवल अन्यायपूर्ण होगा, बल्कि उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट भी खड़ा कर देगा।

Advertisement

अदालत का निर्देश

अदालत ने रेलवे प्रशासन को निम्नलिखित निर्देश दिए हैं सभी याचिकाकर्ता कर्मचारियों को संशोधित मेरिट लिस्ट में तत्काल शामिल किया जाए। पुराने और नए उम्मीदवारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए याचिकाकर्ताओं को वरिष्ठता सूची  में सबसे नीचे स्थान दिया जाए। इस फैसले से उन कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है जिनकी नौकरी पर चयन समिति की तकनीकी गड़बड़ी के कारण तलवार लटक रही थी

Advertisement


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *