राजस्थान से आए मजदूरों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

Chhattisgarh Time news

कुम्हारी क्षेत्र के चेटवा गांव में राजस्थान से कपास तोड़ने आए मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने शुक्रवार रात उन्हें उनके ठिकाने से भगा दिया। इसके बाद से सभी मजदूर अपने परिवारों और छोटे-छोटे बच्चों के साथ चरोदा स्थित एक मंदिर में शरण लेने को मजबूर हैं।

Advertisement



मजदूरों के अनुसार, करीब दो महीने पहले राजस्थान के अलवर जिले से उन्हें चेटवा गांव कपास तोड़ने के लिए बुलाया गया था। ठेकेदार ने प्रति किलो 10 रुपए मजदूरी देने का आश्वासन दिया था। दो दिन पहले अचानक एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए 20 हजार रुपए की मांग करने से विवाद खड़ा हो गया।

अलवर निवासी राजकुमार ने बताया कि ठेकेदार जोगिंदर ने करीब 50 हजार रुपए मजदूरी के रूप में दिए थे। पैसे मांगने पर दो मजदूरों के साथ मारपीट की गई और सभी को फार्म हाउस में ही बंधक बना लिया गया। बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई और गोली मारने तक की धमकी दी गई। पीड़ित मजदूरों में राजकुमार सहित कई महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं। ये सभी नरेश जाट के माध्यम से अलवर से चेटवा आए थे।

Advertisement

कई जिम्मेदारों को शिकायत के बाद भी उन्हें अब तक राहत नहीं मिल सकी है। ठेकेदार ने बताया कि मेरा कोई विवाद नहीं है। जो आरोप लगा रहें है वो सही नहीं है। बाकी जानकारी पुलिस से ले लीजिए। सीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मजदूर बात करने को तैयार नहीं है। ठेकेदार पर कार्रवाई की गई है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *