छग के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए, दर्शन अस्थायी रूप से बंद……

Share Now

Chhattisgarh Time news : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आस्था के प्रमुख केंद्र दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। देर रात हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement


जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे बने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद माता दंतेश्वरी के सोने और चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में नाराजगी का माहौल बन गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें चोर कैद हुआ है। साथ ही चोरों की आवाजाही का पता लगाने के लिए शहर के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement



मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मंदिर पहुंची है। टीम टूटे ताले, दरवाजे और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, जांच प्रक्रिया के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए दंतेश्वरी मंदिर के कपाट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।


Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *