बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, मुस्लिम कट्टरपंथियों ने 23 साल के चंचल भौमिक को गैरेज के अंदर जिंदा जला डाला…..

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Another Hindu Murder in Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। बांग्लादेश के नरसिंदी इलाके में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने 23 साल के हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक (Chanchal Chandra Bhowmick) को गैराज के भीतर जिंदा जलाकर मार दिया। चंचल कुमिल्ला जिले का रहने वाला था और नरसिंदी में एक गैराज में काम करते हुए वहीं रह रहा था। चंचल अपने परिवार का मंझला बेटा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी था।

Advertisement

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर रात जब चंचल गैराज के अंदर सो रहा था, तभी कट्टरपंथियों ने दुकान के बाहर लगे शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही लपटें तेजी से पूरे गैराज में फैल गईं।

घटना से जुड़े एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दुकान के बाहर आग लगाता है, जिसके बाद आग तेजी से अंदर फैल जाती है। घटना की सूचना के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद गैराज के अंदर से चंचल भौमिक का जला हुआ शव बरामद किया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंचल लंबे समय तक आग में जलता रहा और उसकी बेहद दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

परिजनों ने इस घटना को पूरी तरह पूर्व नियोजित हत्या बताया है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पीड़ित के परिवार का कहना है कि चंचल की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या विवाद नहीं था और वो उसे एक शांत, ईमानदार और मेहनतकश युवक बताते हैं।

Advertisement

स्थानीय लोगों और गैराज मालिक ने भी इन बातों की पुष्टि की और कहा कि हत्या के पीछे कोई स्पष्ट व्यक्तिगत कारण नजर नहीं आता। कई स्थानीय निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर आशंका जताई कि इसके पीछे धार्मिक कारण हो सकते हैं, क्योंकि बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हत्या के मकसद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *