कल छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान… चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थनःकांकेर में विवाद की वजह से सर्व समाज का फैसला, दुकान बंद रखने चैंबर की अपील

Share Now

BY : VIKAS SINHA(RAIPUR)

Advertisement

कांकेर जिले के आमाबेड़ा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद से हिंदू समाज में काफी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। चैंबर का कहना है कि, व्यापारी समाज इस बंद में सहयोग करेगा और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई है।

Advertisement



लगातार धर्मांतरण के मामले आ रहे सामने

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि, पिछले कुछ समय से प्रदेश में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण की गतिविधियां बढ़ी हैं। मिशनरियों की तरफ से एक मिशन के तहत हिंदू समाज को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

कांकेर में एक व्यक्ति पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि, जब उस व्यक्ति ने धर्मांतरण का विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। सर्व समाज का कहना है कि, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बंद बुलाया गया है।

दुकान बंद रखने चैंबर की अपील

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि, व्यापारियों से अपील की जा रही है कि वे बंद का समर्थन करें। यह समाज को खंडित करने के प्रयासों के विरोध का विषय है। दुकानदारों से निवेदन है कि वे एकजुटता दिखाते हुए अपनी दुकानें बंद रखें। चैंबर ने स्पष्ट किया कि बंद शांतिपूर्ण रहेगा और किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की जाएगी।

Advertisement



सर्व समाज के पदाधिकारियों ने एकजुट होने लिया फैसला

सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि, यह आंदोलन किसी धर्म के विरोध में नहीं है। उद्देश्य अपने धर्म और सामाजिक एकता की रक्षा करना है। उन्होंने सभी सनातनियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि कमजोर वर्गों को टूटने से बचाने के लिए यह समय साथ खड़े होने का है। जब समाज एकजुट होकर खड़ा होगा, तो उन्हें भी हिम्मत मिलेगी।

Advertisement



पुलिस प्रशासन ने ली बैठक

इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स और सर्व समाज की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, लाइन डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी समेत अन्य अफसर मौजूद थे। जिला प्रशासन की ओर से दुर्ग एडीएम अभिषेक अग्रवाल, भिलाई एसडीएम हितेश पिस्दा समेत अन्य अफसर शामिल हुए। प्रशासन ने बंद को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किए जाने की तैयारी है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *