दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचीं RPF महानिदेशकः रेलवे सुरक्षा को लेकर बैठक की, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के बेहतर समन्वय पर जोर दिया……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महानिदेशक सोनाली मिश्रा शुक्रवार की शाम दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य और दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।

दुर्ग रेलवे स्टेशन स्थित वीआईपी लाउंज में महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने अधिकारियों के साथ रेलवे सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, महिला और बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम और संगठित अपराधों पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद महानिदेशक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर और आरपीएफ पोस्ट दुर्ग का निरीक्षण किया।

Advertisement

स्टेशन परिसर और आरपीएफ पोस्ट का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्मों पर स्थापित निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, ट्रेनों में सुरक्षा प्रबंध, यात्रियों की सुविधाएं और वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और यात्रियों को सुरक्षित-भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जाए।

अपराध के नए तरीकों को देखते हुए तैयारी रखने के निर्देश

महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने अधिकारियों को कहा कि बदलती परिस्थितियों और अपराध के नए तरीकों को देखते हुए आरपीएफ को न केवल सशक्त बल्कि तकनीकी रूप से भी अत्याधुनिक और प्रशिक्षित होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था आरपीएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जीआरपी व स्थानीय पुलिस के साथ समन्वित और प्रभावी कार्रवाई बेहद जरूरी है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *