AI से फोटो बनाकर महिला से ब्लैकमेल, 50 हजार रुपए ऐंठे, पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

Chhattisgarh Time new : खंडवा में महिला को एआई फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया और 50 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने तस्वीरों को एडिट करके महिला को भतीजे के साथ दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे। जिस युवक ने ठगी की, महिला उसे जानती भी नहीं है। इस मामले में महिला ने कलेक्टर और एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की हैं।

Advertisement



जानकारी के अनुसार 35 साल की महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह मजदूरी करती है। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चलाती है। जिस पर कुछ फोटो पहले से अपलोड किए गए थे। उसके आधार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे फोटो भतीजे के साथ अश्लील बनाकर एडिट कर दी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर परिवार और समाजजन तक पहुंचाया गया। फोटो वायरल करने वाले बदमाश ने ब्लैकमेल किया और कहा कि 50 हजार रुपए मेरे खाते में डालो, वरना और अश्लील फोटो बनाकर तुम्हें बदनाम कर दूंगा।

Advertisement



मकान बनाने के लिए रखे पैसे देना पड़ा

महिला का कहना है कि, वह बदनामी के चलते इतनी डर गई थी कि उसने आरोपी को पैसे भेज दिए। उसने यह रुपए मकान बनाने के लिए जोड़कर रखे थे। आरोपी को उसने रुपए उसने ऑनलाइन कियोस्क सेंटर से ठग के खाते में डलवा। संबंधित ठग के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए, वरना मैं सुसाइड कर लूंगी। मेरे दो छोटे बच्चे हैं।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *