मुंह में चबाकर कोबरा सांप का रेस्क्यू, वीडियो देखकर भड़के लोग……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

ओडिशा। बालासोर जिले से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. आमतौर पर लोग सांपों से दूरी बनाकर रखते हैं, क्योंकि वो बेहद जहरीले और जानलेवा होते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक युवक खुलेआम मौत को चुनौती देता नजर आ रहा है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बालासोर जिले के रेमुना इलाके का है. वीडियो में खगा नाम का युवक भारत के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा के साथ खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है. दृश्य में साफ दिखता है कि खगा पहले किंग कोबरा को अपने हाथों से पकड़ता है और फिर उसे अपने मुंह से उठाता है.

यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं. अक्सर सपेरे सांप के फन को छूते या उसके सिर को चूमते नजर आते हैं, लेकिन मुंह से किंग कोबरा को उठाना बेहद जोखिम भरा माना जाता है. वीडियो के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जमा थे, जो इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे थे. सांप पूरी तरह जिंदा था, जिससे खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया था.

Advertisement



वीडियो के अंत में खगा किंग कोबरा को बेहद सामान्य तरीके से एक कपड़े के थैले में डाल देता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई यूजर्स ने इसे गैर जिम्मेदाराना और जानलेवा हरकत बताया है. वहीं कई लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ इंसानी जान के लिए खतरा हैं, बल्कि यह वन्यजीवों के साथ क्रूरता भी है.

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *