सुपारी किलर मारा गया, स्पेशल टास्क फोर्स ने किया एनकाउंटर……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

यूपी। वाराणसी में यूपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मारा गया आरोपी बनारसी यादव एक लाख रुपये का इनामी था. वह कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में सुपारी किलर के तौर पर वांछित चल रहा था. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बनारसी यादव पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक केस दर्ज थे. एसटीएफ को खुफिया इनपुट मिला था

Advertisement

कि बनारसी यादव इलाके में पहुंचा है और किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड के पास घेराबंदी की. इसी दौरान संदिग्ध दिखे बदमाश को रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान अपने बचाव में एसटीएफ की टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश बनारसी यादव पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement

मुठभेड़ के बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया.

मौके से एसटीएफ टीम ने दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. अधिकारियों के अनुसार, बनारसी यादव संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा था और कई गंभीर मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी. उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा हाल के मामलों में उसकी क्या भूमिका रही. एसटीएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *