होम मेड ने घर के अंदर रची चोरी की साजिशः पद्मनाभपुर में सोने-हीरे की 20 लाख की चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घर के भीतर हुई चोरी का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सफल खुलासा करते हुए घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पुराने विश्वास का फायदा उठाकर करीब 20 लाख रुपए के सोने-हीरे के आभूषण चोरी किए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल जैन, निवासी पद्मनाभपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपी का नाम कविता देशलहरे (36 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई बताया गया है।

Advertisement

संदेह के आधार पर पूछताछ में हुआ खुलासा

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेह के घेरे में आई एक महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पहले से ही प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी। घर के सदस्यों के विश्वास का फायदा उठाकर उसने सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Advertisement



पुलिस ने जब्त किया चोरी का सामान

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए।

जप्त सामग्री में हीरे जड़ी सोने की एक चैन, दो मंगलसूत्र, एक नेकलेस, दो जोड़ी कान के झुमके, एक चांदी का करधन, एक बड़ी पायल, एक छोटी पायल और दो बिछिया शामिल हैं। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *