6 लोगों की मौत, बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा…….

Share Now

BY : Pranjal Yadav

मथुरा: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है. हादसा थाना सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास हुआ. बस में सवार यात्री लघुशंका के लिए नीचे उतरे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, बस दिल्ली से कानपुर देहात जा रही थी. रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 88 के पास कुछ देर के लिए रुकी. बस रुकने के बाद उसमें सवार कुछ यात्री नीचे उतरकर टॉयलेट के लिए गए थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. परिजनों के मुताबिक, बस खड़ी थी और यात्री नीचे उतरे ही थे कि पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी. जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का लग रहा है. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रशासन ने कहा है कि घायल का इलाज कराया जा रहा है और मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *