गैंगरेप मामले में PWD का टाइम कीपर गिरफ्तार, दो दरिंदे गिरफ्तार…..

Share Now

BY :  Pranjal Yadav

Advertisement

दुर्ग। नाबालिग से गैंगरेप में मामले में फरार आरोपी पीडबल्यूडी के टाइम कीपर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा गया है। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम उसे लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी राजू कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी है। पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद वह अपने परिवार के साथ दुर्ग में रह रहा था। घटना के बाद जब मामला दर्ज हुआ, तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस से बचने के लिए आरोपी गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि आरोपी राज्य से बाहर भाग चुका है। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थीं।

Advertisement

पुलिस की टीमों ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), टॉवर लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार ट्रैकिंग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में आरोपी के मोबाइल की लोकेशन स्पष्ट होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *