रायपुर के कंकाली तालाब में मिली लाश……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

रायपुर। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शव के पास कोई पहचान पत्र या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisement

पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। इस बारे में पुलिस हत्या, आकस्मिक गिरावट या अन्य किसी कारण के सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया है कि सूचना मिली तो जिसपर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *