लड़कियां गायब होने पर पुलिस ने नहीं लिखी मिसिंग रिपोर्ट, सड़क में आदिवासी समाज का उग्र प्रदर्शन……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां आदिवासी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। आदिवासी सामाज के लोगों द्वारा चक्काजाम करने की खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना का घेराव किया और उसके बाद चक्काजाम कर दिया। आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना प्रभारी पर आदिवासी नेता से गाली-गलौच, दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि, समाज की दो लड़कियां गायब है और उनकी मिसिंग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आदिवासी समाज के लोग थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कर रहे हैं।

लोगों के प्रदर्शन और चक्काजाम की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *