BY : Pranjal Yadav

भिलाई। गुप्ता कॉमर्स क्लासेस में आयोजित फेयरवेल सेरेमनी कार्यक्रम में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू जी की अनुपस्थिति में सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने संस्थान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संस्थान के फाउंडर रोशन सर एवं डायरेक्टर रानी मैम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी, महेंद्र सिंह पप्पी, अनिल चौधरी, रमन राव , रिजु सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
