BY : VIKAS SINHA (RAIPUR)

Durg. दुर्ग। प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते दुर्ग पुलिस विभाग ने 11 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जारी किया गया है और आगामी आदेश तक लागू रहेगा। सूत्रों के अनुसार, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थान से नवीन पदस्थापना में तत्काल आमद सुनिश्चित करनी होगी। इस क्रम में शामिल कर्मचारी विभिन्न थानों और रक्षित केन्द्रों से नई जिम्मेदारियों के लिए नियुक्त किए गए हैं।

तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों में सउनि तुलसी राम साहू को थाना अंडा से थाना पुरानी भिलाई में स्थानांतरित किया गया है। सउनि प्रमोद सिंह को रक्षित केन्द्र दुर्ग से थाना पुरानी भिलाई, जबकि सउनि लखन लाल साहू को पुरानी भिलाई से एसीसीयू दुर्ग में पदस्थ किया गया है। सउनि हेमलता देशमुख को थाना नंदिनी नगर से थाना भिलाईनगर स्थानांतरित किया गया। इसी तरह, प्रआर० क्र. 1494 मनीष अग्निहोत्री और प्रआर क्र. 1569 मनीष कुमार थापा को रक्षित केन्द्र दुर्ग से थाना उतई में पदस्थ किया गया। प्रआर0 क्र. 1376 धनवा राम को रक्षित केन्द्र दुर्ग से थाना दुर्ग में तैनात किया गया है।


आर0 क्र. 111 जीतनारायण यादव को थाना जामगांव आर से एसीसीयू दुर्ग में, आर0 क्र. 1199 राजू राणा को थाना मोहननगर से एसीसीयू दुर्ग में और आर0 क्र. 1408 भूमिन्द्र वर्मा को रक्षित केन्द्र दुर्ग से यातायात जिला दुर्ग में स्थानांतरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना में आमद सुनिश्चित की जाए। इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों की सुचारू रूप से निगरानी और संचालन को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है।