दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा , इंस्टाग्राम पर लिखा “मिस यू पापा”, रात में हुआ दर्दनाक हादसा

Share Now

BY : vikas sinha (Raipur)

दुर्ग, 14 जनवरी 2026। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 जनवरी की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रवीण कुमार (उम्र 26 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement



प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार अपने दोस्तों के साथ कार से कंचादूर अपने मित्र प्रशांत मांडले को घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच तिवारी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गया और पलट गया।

Advertisement



हादसा इतना भीषण था कि कार के सभी एयरबैग खुल गए, लेकिन प्रवीण कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से अन्य तीन को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement



पुलिस के अनुसार, वाहन टक्कर के बाद एक ही बार पलटा था। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। मृतक प्रवीण कुमार सुपेला का निवासी था।

Advertisement


हादसे से पहले प्रवीण कुमार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक स्टेटस साझा किया गया था, जिसमें उसने अपने पिता को बहुत याद आने की बात लिखी थी। स्टेटस डाले जाने के 21 घंटे के भीतर ही यह दुखद हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।



पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *