भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू के नाबाद 97 रन

Share Now

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत डगमगाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े। लेकिन, संजू सैमसन एक छोर से टिके रहे।

उन्होंने सूर्यकुमार यादव 35 बॉल पर 58 रन की साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला। इतना ही नहीं, उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 42, हार्दिक पंड्या के साथ 38 और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 की साझेदारी करके भारत को 19.2 जीत दिला दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *