
भिलाई: जामुल थाना क्षेत्र में होलिका दहन की रात एक युवक की लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना रावणभाठा संगम चौक की है, जहां हेमंत साहू उर्फ भूरु (19) पर उसके ही परिचित ने पीछे से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी ने जिस जगह पर युवक की रॉड मारकर हत्या की थी उसी जगह पर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है


मिली जानकारी के अनुसार लगभग कई सौ की संख्या में बल तैनात किया गया है मगर बल तैनात करने की कुछ ही घंटे के बाद ये बड़ी घटना हुई है फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है असली कर्म का पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार किस वजह से युवक ने दूसरे युवक की हत्या की है