BY : Pranjal Yadav


दुर्ग में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक युवक की जान चली गई। मंडाई देखकर ससुराल से लौटते समय युवक की बाइक बेकाबू होकर गिर गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम दनिया में हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भरत कुमार निषाद के रूप में हुई है। वह वार्ड क्रमांक 12, भाठापारा, ग्राम पिटौरा का निवासी था और मजदूरी करता था। भरत अपने ससुराल पथरिया मंडाई देखने गया था और वहीं से लौटते समय यह घटना हुई।
भरत कुमार निषाद अपनी बाइक (CG07CS5811) पर ओमकार ठाकुर और सुरेश ठाकुर के साथ ननकटठी से पथरिया की ओर जा रहे थे। भरत बाइक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और चालक लापरवाही से कट मारते हुए चला रहा था।

