ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही..

Share Now

Advertisement

▪️ ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
▪️ प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के अवैध विक्रय में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार
▪️ प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी
▪️ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

*संक्षिप्त विवरण* :
थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 30.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का अवैध विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी नितेश यादव को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम के 13 पैकेट, कुल 195 टेबलेट (अनुमानित कीमत ₹78,000/-) तथा बिक्री की नगद रकम ₹500/- जप्त की गई।

प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवेचना के दौरान आरोपी नितेश यादव के कथन के आधार पर उसके बिक्री पार्टनर खुर्शीद आलम की पतासाजी कर आज उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटनास्थल :
सब्जी मंडी के पास, थाना मोहन नगर, दुर्ग

आरोपी का विवरण :

1. नितेश यादव


2. खुर्शीद आलम, निवासी खुर्सीपार



जप्त सामग्री :
▪️ प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम – 13 पैकेट (कुल 195 टेबलेट)
▪️ नगद रकम ₹500/-

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की पुलिस टीम की सक्रियता एवं तत्परता सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस को सूचित करें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *