देवरी में महाशिवरात्रि पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। सुबह 4 बजे से मंदिरों में घंटियों की गूंज और शिव भजनों की धुन सुनाई दी…

Share Now

देवरी में महाशिवरात्रि पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। सुबह 4 बजे से मंदिरों में घंटियों की गूंज और शिव भजनों की धुन सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी से जल भरकर शिव अभिषेक किया। घर-घर मिट्टी के शिवलिंग बनाए गए। पंडित पवन कुमार चौबे, प्रदीप कुमार चौबे, अनिल पुरोहित और शिव कुमार तिवारी ने चारों पहर पूजा कराई।



दोपहर 2 बजे हिंदू सभा समिति के तत्वावधान में शिव बारात निकाली गई। बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। 9 फीट लंबा गोरिल्ला बारात का मुख्य आकर्षण रहा। जगह-जगह बारात का स्वागत हुआ। रात 8 बजे मानस जागृति मंडल ने ओम गुप्ता के निवास पर विशेष आयोजन किया। रात 10 बजे से व्यापारियों ने राम जानकी मंदिर में चारों पहर की पूजा की। दिनभर शिव भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु। नर्मदा घाटों और मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। शिव आराधना और भजन-कीर्तन का दौर देर रात तक चलता रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *