साधु बनकर भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला,दुर्ग में गायत्री मंत्र सुनाने कहा तो रोने लगा, बिना एंट्री दर्ज किए दरगाह में रुका था

Share Now

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भगवा कपड़े पहनकर साधु के भेष में घर-घर भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला। युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लोगों को उसके हाव-भाव पर शक हुआ और उन्होंने उससे कुछ सवाल किए। सवाल सुनकर युवक घबरा गया और रोने लगा।



बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक और व्यक्ति को मौर्या टॉकिज के पास से हिरासत में लिया। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।



जानकारी के अनुसार, युवक बिना एंट्री दर्ज किए दरगाह में रुके थे। साधु का भेष धारण कर तंबूरा बजाते हुए “राम-राम” और “जय श्रीराम” का उद्घोष कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों को इन पर शक हुआ। लोगों ने शंका दूर करने के लिए उनसे सवाल पूछा कि भगवान राम के पिता का नाम क्या था? वो इसका जवाब नहीं दे सका।


इसके बाद लोगों ने दूसरा सवाल किया कि लंका को किसने जलाया था? साधु के भेष में युवक इसका भी जवाब नहीं दे सका। इसके बाद लोगों ने गायत्री मंत्र पूछा। युवक घबरा कर रोने लगा और उसे छोड़ देने की बात कहने लगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *