रुंगटा यूनिवर्सिटी के छात्र कृष्णा रेड्डी का विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 में हुआ चयन… PM मोदी ने दी शाबाशी

Share Now

भिलाई। रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी के छात्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कृष्णा रेड्डी का चयन विकसित भारत युवा नेता संवाद-2026 के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 50 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद केवल 1500 युवाओं को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय संवाद के लिए आमंत्रित किया गया।

कृष्णा रेड्डी ने चयन के लिए 4 चरणों की प्रक्रिया पूरी की। इसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार शामिल थे। युवा, लोकतंत्र और शासन विषय पर दिए गए प्रस्तुतीकरण में उन्होंने 74 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद साक्षात्कार चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय संवाद के लिए चयनित हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *