

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आईपीएस मयंक गुर्जर द्वारा नार्थ जोन के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पंडरी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी पंडरी को आरोपी को पिस्टल के साथ पकडने निर्देशित किया गया।