भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश आईटी सेल कार्यकारिणी की घोषणा की गई..

Share Now

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश आईटी सेल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें भिलाई जिले से प्रमोद सिंह को प्रदेश आईटी सेल सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रमोद सिंह पिछले 15 वर्षों से आईटी सेल में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण एवं कार्यकुशलता को देखते हुए इस बार उन्हें प्रदेश सहसंयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।


प्रमोद सिंह ने प्रदेश संगठन, जिला संगठन, प्रदेश आईटी सेल संयोजक श्री सुनील पिल्लै एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा तथा संगठन के निर्देशानुसार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दूंगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *