सराफा कारोबारी लूटकांड… तिहाड़ में बदमाशों की हुई दोस्ती दिल्ली में प्लानिंग, 20 दिन पहले रेकी, एक लूट से बढ़ी हिम्मत, मास्टरमाइंड पर 70 FIR

Share Now

Advertisement

BY pranjal CG Time

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का सरगना विजय लांबा है, जिस पर हत्या, लूट और डकैती के 70 से अधिक मामले दर्ज हैं।

जांच में सामने आया कि विजय लांबा की मुलाकात तिहाड़ जेल में उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर बिलासपुर में लूट की प्लानिंग की थी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *