भिलाई में सात नंबर रोड बदहाल, केनाल गेट के पास ट्रक पलटा — सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Share Now

औद्योगिक नगरी भिलाई में जेपी सीमेंट के सामने से प्लांट की ओर जाने वाला सात नंबर रोड इन दिनों गंभीर बदहाली का शिकार है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। न तो यहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है और न ही किसी प्रकार की बैरिकेडिंग, जिससे विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा मामला केनाल गेट के पास का है, जहां देर रात लोड लेने जा रही एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहती, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

ट्रक-ट्रेलर संगठन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत और निर्माण को लेकर मांग की जा रही है, लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण कई चालक घायल हो चुके हैं और प्रतिदिन हादसे का खतरा बना रहता है।



स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर सड़क को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *