स्वयं को CID अधिकारी बताकर धौंस जमाने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आईडी और स्कॉर्पियो जप्त..

Share Now

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों पर सतत एवं सघन निगरानी रखी जा रही है। कानून का दुरुपयोग कर आमजन को भ्रमित करने अथवा अवैध लाभ प्राप्त करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही निरंतर सुनिश्चित की जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक 21.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 05 AU 6136 में “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” का लोगो एवं “VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA” लिखी प्लेट लगाकर खड़ा है तथा स्वयं को CID अधिकारी बताकर आमजन को धौंस दिखा रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना हुई। विधि अनुसार गवाहों को नोटिस तामील कर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। वाहन के डैशबोर्ड पर उक्त संगठन का लोगो एवं पदनाम प्रदर्शित बोर्ड पाया गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी, पिता सगराम नरेटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) बताया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *