कहर एपस्टीन फाइल्स…

Share Now

पिछले हफ्ते तक इंगलैंड के युवराज रहे प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी ने एपस्टीन फाइल्स में उल्लेखित विश्व की मशहूर हस्तियों और राजनेताओं के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। यह एक ऐसा जिन्न है, जो फैलता ही जा रहा है। हर रोज नए-नए नाम और उनके काले कारनामे उजागर हो रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि अमरीका के न्यायिक विभाग ने इन फाइल्स के सामने आने के बाद इनमें शामिल मशहूर हस्तियों से न तो कोई पूछताछ की और न ही उनके खिलाफ कोई केस दर्ज किए क्योंकि उस पर अपने ही सत्ताधीशों का दबाव था। अमरीका के जो भी सांसद बारी-बारी से जाकर न्यायिक विभाग में इन फाइलों का निरीक्षण कर रहे हैं, वे सदमे में आ जाते हैं। इनमें दुनिया के कुलीन और मशहूर धनाढ्यों और राजनेताओं के नाम शामिल हैं।

आश्चर्य की बात है कि भारत का अधिकतर मीडिया ही नहीं, बल्कि अमरीका का भी मुख्य धारा का मीडिया एपस्टीन फाइल्स को लेकर सामने आ रही दिल दहलाने वाली सूचनाओं को उस तत्परता से प्रकाशित या प्रसारित नहीं कर रहा, जैसा किया जाना चाहिए। लगता है कि पैसे और ताकत के दबाव पर इन सूचनाओं को दबाने का काम जारी है। पर सोशल मीडिया अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। जिन्हें एपस्टीन फाइल्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, वे सोशल मीडिया पर जाकर Epstein Files कीवर्ड को खोजेंगे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। ये फाइल्स इतनी भयावह हैं कि अगर इनसे जुड़े ताकतवर लोगों पर कानूनी कर्रवाई होनी शुरू हो जाए तो अमरीका की राजसत्ता और आर्थिक सत्ता धराशायी हो जाएगी और यही स्थिति अन्य देशों में भी हो सकती है। आज अमरीका के हर बड़े शहर में लाखों नागरिक अपने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ सड़कों पर भारी प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि इन संदिग्ध फाइल्स में उपलब्ध वीडियो फुटेज में डोनाल्ड ट्रम्प जैसी तमाम बड़ी हस्तियां, छोटी बच्चियों के साथ दिखाई दे रही हैं। हालांकि बच्चियों के यौन शोषण के मामले में उनके विरुद्ध अभी तक कोई प्रमाण सामने नहीं आए। 

दर्शाने वाली तमाम वीडियो और फोटो भी हैं। इससे पता चलता है कि एपस्टीन अपने हर मेहमान की हर गतिविधि का रिकॉर्ड सम्भाल कर रखता था। ऐसा प्राय: वही लोग करते हैं जो बाद में अपने इन महत्वपूर्ण संपर्कों को ब्लैकमेल करके उनसे बड़े-बड़े लाभ ले सकें। एपस्टीन की मौत के बावजूद भी अब यह केस सारी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है एपस्टीन के सैक्स कांड की पीड़िताओं ने संगठित हो कर यह संकल्प लिया है कि अब वे चुप नहीं रहेंगी और हर उस हस्ती का नाम उजागर करेंगी, जिसने उनकी कच्ची उम्र की परवाह न करते हुए उनका शारीरिक शोषण किया था। मीर तकी मीर का एक शे’र है, ‘इब्तिदा-ए-इश्क है रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *