वीरा जी का अंगना’ में ब्राह्मण समाज की बैठक ललितकुमार तिवारी अध्यक्ष चुने गए..

Share Now

* सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
* होली मिलन के साथ परशुराम जयंती शोभायात्रा की बनेगी रूपरेखा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ‘वीरा जी का अंगना’ प्रांगण में ब्राह्मण समाज की बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।

भिलाई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष पद पर ललितकुमार तिवारी को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में भूषण शुक्ला, सचिव अधिवक्ता रवि शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पवन शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सह सचिव के रूप में जितेंद्र दुबे और आनंद शर्मा का चयन हुआ, जबकि मंत्री पद की जिम्मेदारी शैलेंद्र शर्मा को दी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवेंद्र शर्मा, सुधीर पांडेय, अनुराग उपाध्याय, आशीष मिश्रा, देवेंद्र नारायण मिश्रा और जय प्रसाद दुबे को शामिल किया गया। संरक्षक मंडल में डॉ. श्रवण शुक्ला, हरि राम शर्मा, जी.पी. तिवारी, वी. श्रीनिवास, अशोक शर्मा, शिवेश कुमार द्विवेदी और भरत शर्मा को स्थान दिया गया।

बैठक में ब्राह्मण समाज के सक्रिय सदस्य के रूप में राजेंद्र शर्मा, आर्यन तिवारी, अमित शर्मा, आयुष शर्मा, संतोष कुमार दुबे, संतोष कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे।

15 मार्च को अगली बैठक

निर्णय लिया गया कि अगली सभा 15 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर होली मिलन समारोह के साथ भगवान परशुराम जयंती पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

मेडिकल शिविर का समय बढ़ाया गया

कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से आयोजित मेडिकल चेकअप शिविर का समय दोपहर 2 बजे से बढ़ाकर शाम 5 बजे तक किया गया, जिससे अधिक से अधिक उपस्थित विप्रजनों को स्वास्थ्य लाभ मिल सका। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समाज को संगठित एवं सक्रिय रखने का संकल्प दोहराया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *