छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को भूपेश बघेल ने बताया ChatGPT Budget!!’

Share Now

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के बजट को CHAT GPT का बजट बताया है पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा है सुनिए “पिछले बजट में मैंने पतंग उड़ाने की घोषणा की थी, इस बजट में मैं पतंग के कन्ने बांधने की घोषणा करता हूँ, फिर अगले बजट में मैं पतंग में माँझा बांधने का ऐलान करूंगा, फिर उसके अगले बजट में पतंग उड़ाने की कोशिश करूँगा….और फिर जनता जुमलों की यह पतंग काट देगी.

कुछ ऐसा ही बजट आज विधानसभा में देरी से पहुंचे वित्तमंत्री ने पेश किया.

अपनी “अज्ञानता से प्रदेश की ‘दुर्गति” करने के बाद आज जो ट्रकों के पीछे लिखी शायरी पढ़कर एक भाषण दिया गया, वह जनता को बार-बार याद दिला रहा है कि सिर्फ कांग्रेस ही “विकल्प” है.

ऐसा लगता है यह बजट ChatGPT से लिखवाया गया बजट है. जिसमें सिर्फ Artificial Intelligence का प्रयोग हुआ है. न सरकार की बुद्धिमत्ता दिखी और न अधिकारियों की गंभीरता.

वैसे जनता के विवेक से ऊपर कुछ भी नहीं.


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *