छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई में मोबाइल रखने पर शिक्षकों ने मिलकर 8 से 9 स्टूडेंट्स की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में बच्चों को अंदरूनी चोटें भी लगीं। एक स्टूडेंट्स के प्राइवेट पार्ट पर टीचर ने लात मारी है।



छात्र के पिता की शिकायत पर पुलगांव थाना में आरोपी शिक्षकों पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। नवोदय विद्यालय बोरई के जिन छात्रों के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है, उसमें कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हैं।
👇
पास में मोबाइल रखने की बात को लेकर पीटा
पिता डोमन देशलहरा ने पुलिस को बताया कि बेटे ने फोन पर बताया कि मोबाइल रखने की बात पर उसे और उसके साथियों को वाइस प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षक पीयूष कुमार और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई ने बुलाकर बेरहमी से पिटाई की है।
👇
अगले दिन पिता को दी जानकारी
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना 21 फरवरी शनिवार की है। पिटाई के बाद स्टूडेंट्स ने घर में 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे फोनकर जानकारी दी।