भूपेश ने पूछा-नाव्या किसके साथ विदेश गई? गृहमंत्री नहीं दे पाए जवाब, चार्जशीट में भी जानकारी नहीं पुलिस को ‘ग्लोरी टू बी गॉड’ की तलाश..

Share Now

Advertisement

विधानसभा कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से पिछले 12 महीनों में पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची मांगी। इसके जवाब में ड्रग के 282 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय मामले से जुड़े आरोपियों के नाम मंत्री शर्मा ने बताए।

लेकिन इन तस्करों में रायपुर के सबसे चर्चित ड्रग्स केस से जुड़ी नाव्या मलिक का नाम मिसिंग रहा। इस प्वाइंट को पूर्व सीएम बघेल पकड़ लिया। उन्होंने मिले जवाब पर सवाल करते हुए पूछा कि इसमें नाव्या मलिक का प्रकरण शामिल क्यों नहीं है?

जबकि ये पूरा मामला आपकी जानकारी में भी है, लेकिन इस सूची में उनका नाम नहीं है। बताइए, नाव्या का नाम सूची में क्यों नहीं है? इसका विदेश से क्या कनेक्शन है? कितनी बार विदेश गई और किनके साथ गई? इसका एक साथ उत्तर दे दीजिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *