
भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज गोवा प्रदेश पहुँच गोवा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री डॉ प्रमोद सावंत जी से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद लिया, साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम का भव्य आयोजन होने जा रहा है।इस मौक़े पर मुख्यमंत्री जी को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया ।। साथ ही कार्यकम की जानकारी भी दी । मुख्यमंत्री जी ने कहा की वह इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रयास करेंगे साथ ही अतुल पर्वत को सफल आयोजन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी ।

