मोदी 17 जनवरी को पहली वंदेभारत स्लीपर का उद्घाटन करेंगे…

Share Now

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कोलकाता और गुवाहाटी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर 17 जनवरी से चलेगी। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में करेंगे। यह ट्रेन 6 दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी।

वहीं, रेल मंत्री के मुताबिक 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी लॉन्च की जाएंगी। इनकी सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से मिलना शुरू हो जाएंगी।


दिल्ली में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में गुरुवार को वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में 2026 में एक बड़ा बदलाव होगा। सभी तरह के सुधारों पर के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शामिल है।

रेल मंत्री बोले- भारत के स्टार्टअप और इनोवेटिव दिमागों को रेलवे से जोड़ेंगे

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका अपनाया जाएगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका पेश किया जाएगा, ताकि भारत के स्टार्टअप और इनोवेटिव दिमाग रेलवे से जुड़ सकें।

इसके लिए एक टेक्नोलॉजी इनोवेशन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। रखरखाव की गतिविधियों के लिए AI का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *