
“राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल परिसर में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।”

“बताया जा रहा है कि, टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश हो गए थे और देखते ही देखते उनकी जान चली गई। मृतकों का नाम अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार है। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया। शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर नाराजगी जताई।”