पैरालाइज्ड पेशेंट को कंधों पर ढोकर 15KM चले ग्रामीण,बांस की खाट बनाकर पहाड़ से उतारा, नहीं पहुंची एंबुलेंस, अफसर बोले- कॉल नहीं आया

Share Now

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ग्रामीणों को लकवाग्रस्त मरीज को खाट पर लादकर करीब 15 किलोमीटर तक पैदल ले जाना पड़ा। इसके बाद किसी तरह निजी वाहन की व्यवस्था कर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला मैनपुर ब्लॉक के कुल्हाड़ीघाट पंचायत के आश्रित ग्राम भालूडीग का है, जो 15 किलोमीटर ऊपर पहाड़ में बसा है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पथरीले रास्ते से गुजरते हुए आदिवासी मरीज को खाट के सहारे नीचे लाना पड़ा।

आरोप है कि डायल- 108 पर कॉल किया गया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिली। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि परिजनों की ओर से कॉल नहीं किया गया जिससे कुल्हाड़ीघाट से एम्बुलेंस नहीं मिली।


Share Now