“दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया “

Share Now

“दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं।”

पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 मार्च 2026 को हुई थी। आरोपियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास अवैध रूप से प्रवेश कर लोहे के स्क्रैप को निशाना बनाया। यह क्षेत्र प्लांट का एक संवेदनशील हिस्सा है, जहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।”

17 मार्च को बीएसपी की सुरक्षा इकाई की शिकायत पर थाना भिलाई भट्ठी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान, आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की।”


Share Now