

शव की पहचान शदाणी दरबार के रहने वाले नितेश बत्रा के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, बताया जा रहा है किसी ने युवक को मारकर गाढ़ा है।”दूसरे मामले में उरला इलाके के मेटल पार्क में 1 महीने पुराना नर कंकाल मिला है। दोनों मामले में पुलिस ने शव और कंकाल बरामद कर लिया है। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।”

केस 1 – जमीन पर गढ़ी मिली लाश”
21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सूनसान इलाके में जमीन में दफन एक लाश मिली है। शव का एक हाथ और एक पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था।”
“पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हाथ में बने टैटू से हुई। पुलिस के मुताबिक, लाश नितेश बत्रा की है जो रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।”
“शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे कुछ दिन पहले हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।”