जेल जाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? नाबालिग बच्चों के साथ किया ऐसा काम, मेडिकल रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा…

Share Now

एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ताओं में स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी सहित एक नाबालिग और दो अन्य लोग शामिल हैं। आरोप है कि गुरुकुल और माघ मेले समेत विभिन्न धार्मिक आयोजनों के दौरान उनके साथ यौन शोषण किया गया। कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

PRAYGRAJ NEWS. ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रयागराज के झूंसी थाने में उनके खिलाफ दर्ज मामले में जांच के बाद नाबालिगों से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल परीक्षण कराया। दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा सरकारी अस्पताल में परीक्षण किया गया और रिपोर्ट गुरुवार को बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप दी गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *