भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई।




आज शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर, सेक्टर-4 चौक के पास एक स्पीड में आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार के कारण संतुलन नहीं बना पाया और सीधा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया।


फिलहाल युवक की हालत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।