छत्तीसगढ़ के Steel Authority of India Limited के भिलाई इस्पात संयंत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक सड़क दुर्घटना में ठेका मजदूर की मौत हो गई है।

Share Now

बताया जा रहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान एक ठेका मजदूर के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मृतक की एक छोटी बेटी है, जिसकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है।

इस दुखद घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के परिवार को सहायता देने की घोषणा की है।

कंपनी ने मृतक की बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।

साथ ही मुआवजा राशि देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की भी बात कही गई है।


Share Now