

भिलाई। सहायक ग्रेड-3 एवं एनटीपीसी में एई पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एनटीपीसी के एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा था। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 120 (बी) भादवि के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

