Chhattisgarh Breaking: सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर..

Share Now

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने एक नक्सली कमांडर को मार गिराया है। जिले के पोलमपल्ली जंगल में सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ चल रही है। जहां दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों की ओर से हुई गोलीबारी में 5 लाख का ईनामी नक्सली को ढेर किया।

मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। मारा गया नक्सली प्लाटून नं-31 सेक्शन कमांडर PPCM मूचाकी कैलाश है। वह पूलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा का रहने वाला था। आम नागरिकों की हत्या, हमले और IED ब्लास्ट की साजिश में वांटेड था। फिलहाल जवानों का ऑपरेशन जारी है।

वहीं, एक दिन पहले कांकेर जिले में 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया। आत्मसमर्पण की सूचना जब पुलिस को मिली तो परतापुर थाने में पदस्थ SI रामेश्वर चतुर्वेदी खुद उन्हें लेने जंगल पहुंचे थे। जहां सरेंडर से पहले जंगल में उनकों खाना खिलाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।


Share Now