भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और यातायात सुगमीकरण के संबंध में आज महत्वपूर्ण चर्चा की

Share Now

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और यातायात सुगमीकरण के संबंध में आज महत्वपूर्ण चर्चा की है। विधायक सेन ने श्री गडकरी को वैशाली नगर विधानसभा में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु प्रस्ताव सौंपा।

हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण की बड़ी मांग

विधायक रिकेश सेन ने रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के भारी दबाव को देखते हुए जनता की सुविधा के लिए दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के निर्माण का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुपेला थाना से नेहरू नगर तक और नेहरू नगर से बायपास तक यातायात दबाव कम करने फ्लाईओवर निर्माण की महति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इन फ्लाईओवर्स के बनने से भिलाई की जनता को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और रायपुर-नागपुर मार्ग पर आवागमन तेज व सुरक्षित हो सकेगा।


Share Now